{"_id":"592b1a774f1c1bdf15bdab3d","slug":"police-now-looking-for-saurabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को अब सौरभ की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को अब सौरभ की तलाश
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सराफों की हत्या के बाद जांच के घेरे में आए रूपेश यादव ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस अब सौरभ की तलाश में लग गई है। रंगा का करीबी सौरभ रूपेश का रिश्तेदार बताया जा रहा है। रूपेश ने आगरा में बोदला क्षेत्र में आवास विकास कालोनी में अपनी मौसी बीना के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह पुलिस की दबिश से
घबरा गया था। रूपेश ने अपने पिता को बता दिया था कि वह अपने दोस्तों के चक्कर में फंसकर इस घटना में शामिल हो गया था। परिवार वाले उसे सरेंडर कराने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पुलिस अब सौरभ की तलाश में लग गई है। सराफा हत्याकांड में रूपेश के रिश्तेदार सौरभ का भी नाम आया था। पुलिस का
कहना है कि सौरभ और रूपेश सीसीटीवी में साफ नजर आ रहे हैं। दोनों ही वारदात में शामिल थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक सौरभ का नाम अपनी रिपोर्ट में कहीं भी शामिल नहीं किया है। पुलिस का मानना है कि सौरभ की गिरफ्तारी से बदमाशों का बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। लूटा गया सोना भी बरामद हो सकता है। बताया जाता है कि सौरभ और रूपेश का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। दोनों ही पहली दफा वारदात में शामिल हुए थे।