{"_id":"ebc2cdeccb598efeae3fbeeebe3e243a","slug":"police-inspector-has-been-beaten-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील, प्रधान के पुत्र ने दरोगा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील, प्रधान के पुत्र ने दरोगा को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रोड पर गांव तारसी में झगड़े की सूचना पर गए दरोगा और सिपाही से अधिवक्ता और प्रधान के पुत्र ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर दरोगा की वर्दी फाड़ दी और कार की टक्कर मारकर दरोगा की बुलेट भी तोड़ दी।
गांव तारसी निवासी सतीश ने हाईवे पुलिस को सूचना दी कि गांव के कुछ लोग चौराहे पर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। इस पर थाने के दरोगा सौरभ शर्मा एक सिपाही के साथ तारसी चौराहे पहुंचे। वहां झगड़ा कर रहे वकील रविंद्र सिंह उर्फ रवि चौधरी और तारसी प्रधान सीताराम के पुत्र सत्येंद्र को पकड़कर थाने लाने लगे। इस पर दोनों ने दरोगा पर हमलाकर दिया और वर्दी फाड़ डाली। दोनों ने दरोगा को सड़क पर गिरा गिरा कर पीटा। हमलावरों ने अपनी कार की टक्कर मारकर दरोगा की नई बुलेट बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। साथी हमराह ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना पर थाने से गई पुलिस सत्येंद्र और रवि चौधरी को पकड़कर थाने ले आई। थाने में एसओ ने दोनों से पूछताछ की तो एसओ से भी अभद्रता कर डाली और मेज पर रखी फाइल फाड़ डाली। सूचना पर सीओ रिफाइनरी आरके गौतम और एसपी सिटी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंच गए। इस मामले में सतीश की तहरीर पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दरोगा पर हमला करने बाइक तोड़ने और सरकारी कार्य में बाधा आदि मामले में दरोगा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को ही जेल से जमानत पर आया था सत्येंद्र
गांव तारसी के युवक सत्येंद्र को पांच दिन पूर्व हाईवे थाने के दरोगा सौरभ शर्मा ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को ही वह जेल से जमानत पर छूटा था। इसके चलते वह दरोगा सौरभ शर्मा को देखते ही बौखला गया और हमला करने लगा।
गांव तारसी में झगड़े की सूचना पर हाईवे थाने के दरोगा मौके पर गए थे। वहां रविंद्र और सत्येंद्र नाम के लोगों ने दरोगा से मारपीट की और वदी फाड़ दी। उनकी बाइक भी तोड़ दी है। दोनों को जनता के सहयोग से पकड़कर थाने लाया गया है। पीड़ित सतीश और पुलिस की ओर से रिपोर्ट कर कार्रवाई की जा रही है।
- शैलेश पांडेय, एसपी सिटी