फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   opening of case loot from bussinessman

मगोर्रा के आढ़ती से 77000 लूटने वाले दबोचे

Fri, 27 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 27 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
opening of case loot from bussinessman
थाना हाईवे क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई मगोर्रा के आढ़ती से लूट सकराया वृंदावन के एसपी सकराया गैंग ने की थी। पुलिस ने गैंग के तीन शातिर लुटेरों को लूट में प्रयुक्त काली पल्सर सहित दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी क्राइम ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा करन इलाके में एसपी सकराया नाम से मशहूर है। उसकी गैंग में सुखबीर शातिर लुटेरा है और उस पर पूर्व के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना हाईवे में एसपी क्राइम राम मोहन सिंह ने बताया कि मगोर्रा निवासी मुकेश सिंह बीते मंगलवार की रात मथुरा अनाज मंडी में आढ़त से मगोर्रा बाइक से जा रहे थे। रास्ते में काली पल्सर सवार तीन लुटेरों ने तारसी चौराहे के निकट ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर 77 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में हाईवे पुलिस ने वृंदावन के गांव सकराया निवासी संतोष जाट, करन और बढ़ी आटस निवासी सुखवीर ठाकुर को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त काली पल्सर, पिस्टल 32 बोर मय मैग्जीन, दो तमंचे, लूटी गई रकम और नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।


सोनू के फोन पर तुरंत ढाबे पर आ गए लुटेरे
मंडी आढ़ती सोनू पंडित ने मंडी में सीजन के चलते आढ़तियों को लुटवाने को एसपी सकराया गैंग से हाथ मिला लिया था। 33 से 35 फीसदी लूट की रकम लेने पर हुए सौदे के बाद सोनू पंडित आढ़तियों के रकम लाने ले जाने की सूचना एसपी सकराया गैंग को देता था।


सोनू के पकड़े जाने के बाद एसपी क्राइम ने सोनू के फोन से एसपी सकराया को लूट की जानकारी देने को बताया और सौदा 33 फीसदी पर सेट किया। फोन के पांच मिनट बाद ही करन, संतोष और सुखबीर एक ढाबे पर आ गए और सोनू के इशारा मिलते ही सादे में लगी दो पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed