फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the target of the police is the bad smash Saurabh-Rupesh

अब पुलिस का टारगेट बदमाश सौरभ-रूपेश

Thu, 25 May 2017 12:00 AM IST
मुथुरा
मुथुरा Updated Thu, 25 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now the target of the police is the bad smash Saurabh-Rupesh
Demo Pic - फोटो : google
सराफा डबल मर्डर और करोड़ों की लूट के खुलासे के बाद अब पुलिस टारगेट बना कर सौरभ और रूपेश की धरपकड़ में जुट गई है। दोनों बदमाशों को दबोचने के लिए स्वाट टीम ने बुलंदशहर एवं होडल में दबिश दी। हालांकि अभी कुछ खास हाथ कोई नहीं लगा। पुलिस इनकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। लेकिन, स्वाट टीम उम्मीद जता रही है कि दोनों बदमाश
विज्ञापन


जल्द ही गिरफ्त में होंगे। 15 मई को कोयला गली में सराफ विकास गोयल और मेघ अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करके बदमाशों ने चार करोड़ को सोना लूटकर सनसनी फैला दी थी। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लुटेरों को दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। साथ ही अब मामले से जुड़े दो बदमाशों सौरभ-रूपेश के पीछे लग गई है। एसएसपी विनोद कुमार
विज्ञापन


मिश्र ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे इन दो बदमाशों को पकड़ने का टास्क स्वाट टीम को सौंपा है। स्वाट टीम लगातार होडल एवं बुलंदशहर में दबिश दे रही है। पुलिस ने इन बदमाशों की कॉल डिटेल भी खंगाली हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। इतना दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही सौरभ और रूपेश को पुलिस दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटे सोने की बरामदगी को चौबियापाड़ा में दबिश
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार को चौबियापाड़ा में दबिश दी। यह दबिश लूटे गए पांच किलो सोने के आभूषण एवं एक लाख रुपये की नगदी के लिए दी गई थी। दो दिन पहले सराफा विकास के पिता मोहनलाल गोयल ने कोतवाली पुलिस को 15 मई को लूटी रकम की सूची सौंपी थी। इसमें पांच किलो सोने के आभूषण एवं एक लाख की नगदी होना बताया था। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पुलिस की टीम ने दबिश दी। हत्थे कोई नहीं चढ़ा। लेकिन जल्द लूटे गए सोने की बरामदगी कर ली जाएगी।

---
लुटेरों को रिमांड पर लेने को पुलिस आज देगी प्रार्थनापत्र
 सराफा डबल मर्डर एवं लूटपाट में शामिल रहे छह लुटेरे राकेश उर्फ रंगा, कामेश उर्फ चीनी, नीरज चतुर्वेदी, आदित्य, आयुष एवं विष्णु उर्फ छोटू जेल में हैं। इन लुटेरों को रिमांड पर लेने के लिए कोतवाली पुलिस ने तैयारियां कर ली है। गुरुवार को पुलिस कोर्ट में पुलिस कस्टडी (रिमांड) के लिए प्रार्थना पत्र देगी। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed