फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of mother by son for property

जमीन के लिए बेटे ने मां को गोलियों से भूना

Fri, 29 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
murder of mother by son for property
यमुना एक्सप्रेसवे किनारे की बेशकीमती जमीन के लिए एक वृद्ध महिला की उसके इकलौते बेटे व पौत्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला ने जमीन का एक हिस्सा बेटी को दे दिया था, जिसको लेकर हत्यारोपी नाराज थे। दोनों ने महिला के सिर और सीने में तीन गोलियां मारी और दम तोड़ने तक उसे गोली मारते रहे।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार अपराह़्न करीब दो बजे थाना महावन के गांव नगला सांवरिया में हुई और मरने वाली महिला इसी गांव की चंदों (70) पत्नी स्व. किशनी थी। घटना के वक्त चंदो घर पर अकेली थी, इसी बीच उसकी बेटे हरिसिंह व पौत्र राजकुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चंदो के बेटे हरिसंह के अलावा तीन बेटियां और हैं। एक बेटी रामश्री की अपने पति से अनबन हो गई थी और वह अपने बच्चों के साथ मां के पास रही थी।
विज्ञापन


चंदो की ज्यादातर जमीन यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे है और उसे कुछ जमीन मायके गांव सौरई थाना सादाबाद हाथरस में भी मिली हुई थी। पति की मौत के बाद चंदो ने जमीन का कुछ हिस्सा बेटी रामश्री को दे दिया था, जिसकी आमदनी से उसके परिवार पर खर्च  चल रहा था। रामश्री को जमीन देने से हरीसिंह व उसका पुत्र राजकुमार नाराज थे। सूचना पर सीओ अजय कुमार व महावन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में रामश्री ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed