{"_id":"544c9d0c6cdbf55dd29fe1ace67bb4ed","slug":"murder-of-an-old-man-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर के छींटे पड़ने पर वृृृद्ध की पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबर के छींटे पड़ने पर वृृृद्ध की पीट कर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गेट निकासा पर घर के बाहर कुर्सी पर बैठे लोगों के ऊपर गोबर के छींटे पड़ने पर हुए विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ शव लेकर थाने पर पहुुुुंच गई। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को लौटाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताए अनुसार दिल्ली गेट निवासी इस्लाम उर्फ भोवल (58) पुत्र छंगा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे नौहरे से भैंस लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में खादीम की दुकान के समीप भैंस ने गोबर कर दिया। वहां नजरूद्दीन, सरफद्दीन पुत्र हाजी बाबुद्दीन, खादीम, मुश्ताक, हाजी सिराज अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठे थे।
गोबर के छींटे उनके ऊपर पड़ गए, इससे वे आक्रोशित होकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर नजरूद्दीन, सरफद्दीन ने भोवल की मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां भीड़ लग गई, तभी हाजी सिराज अपने अन्य साथियों सहित लाठी डंडा लेकर वहां आ गया। मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे घायल हुए भोवल की मौके पर ही मौत हो गई। झगडे़ की सूचना मिलने के बाद भोवल के परिवारीजन वहां आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग जाने में सफल रहे। वहां एकत्रित भीड़ भोवल के शव को थाने ले आई। थाने पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने पर कार्यकारी सीओ मांट भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाबुझाकर थाने से घर भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट अजीज ने पांच नामजदों सहित दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराई है।