फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a girl child after rape

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
murder of a girl child after rape
murder in love
गुरुवार की देर रात को शराब के नशे में हैवान बने एक शख्स ने छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। वारदात के लिए जिस पर आरोप लग रहा है वह बच्ची के पिता का करीबी दोस्त श्यामजीत कलुटा उर्फ मोतीराम है। पेशे से ट्रक ड्राइवर श्यामजीत का हर रोज अपने दोस्त के घर आना-जाना था। 
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को श्यामजीत शराब के नशे में पहुंचा था। रात को खाना खाकर वहीं सो गया। बच्ची भी दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात को करीब दो बजे बच्ची के पिता की आंख खुली तो देखा कि बेटी चारपाई पर नहीं है। श्यामजीत भी फरार था। तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची का शव प्लाट में मिल गया। बच्ची के चेहरे पर निशान बने थे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि श्यामजीत रात को करीब 11:30 बजे बच्ची को उठाकर ले गया था। घर के पास में स्थित प्लाट में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोई तो हत्या कर दी। माना जा रहा है कि उसका गला घोटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार, सीओ महावन सुरेंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। आरोपी श्यामजीत के घर पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। श्यामजीत के खिलाफ बलदेव थाने में 376, 302 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बलदेव प्रवीण कुमार मान ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed