फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mother and son have been injured in an accident on expressway

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, मां-बेटा घायल

Sat, 03 Oct 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 03 Oct 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
mother and son have been injured in an accident on expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही महेंद्रा एक्सयूवी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पंचवटी थाना कल्याणपुर जिला कानपुर निवासी युवक अभय चौहान दिल्ली के एक कालेज में पढ़ते हैं। पिछले दिनों वह घर घूमने आए थे। शनिवार तड़के उन्हें कालेज छोड़ने के लिए उनकी मां शोभा चौहान कार यूपी 78 बीडब्लू 7831 से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


उनकी कार अवधेश चला रहे थे। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 74 के निकट कार अचानक अनियंत्रित होने से मीडियम डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जहां महिला शोभा और उनके बेटे अभय की हालत गंभीर देख उन्हें नोएडा भेज दिया।


इनोवा से टकराई बाइक, दो गंभीर

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर आगरा घूमने जा रहे युवकों की बाइक आगे चल रही इनोवा गाड़ी में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए।


ग्रेटर नोएडा निवासी रोहित अपने दोस्त ऋषभ रस्तोगी निवासी पूरनपुर जिला पीलीभीत के साथ पल्सर बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा घूमने जा रहे थे।

मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप उनकी मोटर साइकिल आगे चल रही इनोवा से टकरा गई। हादसे में दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर देख उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें इलाज को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed