फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   market shutdown after insult of a girl

दुकानदार की बेटी से छेड़छाड़ पर बंद किया बाजार

Sat, 29 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 29 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
market shutdown after insult of a girl
कस्बे के बाजार में शनिवार को एक दुकानदार की पुत्री के साथ छेड़छाड़ के बाद कस्बे के दुकानदार बाजार बंद कर जैंत चौकी पहुंच गए। दूसरे पक्ष ने भी दुकानदार पर अपने परिवार की एक महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जैंत चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह क्षेत्र के एक गांव के कुछ युवा चौमुंहा के बाजार में सामान खरीदने आए। एक दुकान से सामान खरीद रहे थे तभी दुकानदार की पुत्री वहां पहुंच गई। युवाओं ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। दुकानदार ने विरोध किया तो तनातनी होने लगी। इस पर वहां के दुकानदारों ने मिलकर युवकों को पीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक गांव से बड़ी संख्या में लोगों को साथ ले आए। उनके साथ जैंत पुलिस के कुछ सिपाही भी आए। सभी ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इसके विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और इकट्ठे होकर जैंत चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर युवकों की ओर से भी तहरीर दी गई है कि उनके परिवार की महिला सामान लेने गई तो दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली वृंदावन मेें बैठे थे। दोनों में राजीनामा के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed