{"_id":"55a0b7c05adb6987674384475b0298bb","slug":"man-has-murdered-his-wife-after-stabbing-knife-in-her-eyes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू घोंप कर फोड़ीं पत्नी की आंखें, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू घोंप कर फोड़ीं पत्नी की आंखें, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फरह के गांव ओल में शुक्रवार देर रात एक युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। युवक ने पहले तो पत्नी की खूब पिटाई की। इसके बाद चाकू घोंप कर उसकी दोनों आंख फोड़ दी। गंभीर रूप से जख्मी पत्नी की शनिवार को सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है।
गांव ओल के टंकी वाला मोहल्ला निवासी घनश्याम वाल्मीकि की शादी 12 साल पहले धौलपुर के थाना सदर के सरारी मोहल्ला निवासी चोखेलाल की बेटी ममता से हुई थी। बताया गया है कि शुक्रवार को रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी।
इस दौरान घनश्याम ने पहले तो ममता को खूब पीटा और उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से प्रहार कर दिए। चाकू ममता की आंखों में लग और उसकी आंखें फूट गईं। सुबह ममता (30) ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सुबह पिता चोखेलाल और परिवारीजन आ गए। मामले में चोखेलाल ने घनश्याम और उसके भाई कुलदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दो साल पहले गया था जेल
गांव वालों की मानें तो घनश्याम को तीन साल पहले शराब की लत लग गई थी। इसके बाद आए दिन वह ममता से मारपीट करता था। ममता के पिता ने उसके खिलाफ मारपीट और दहेज मांगने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। मामले में दो साल पहले घनश्याम जेल गया था। इसके बाद वह ममता को मनाकर ओल ले आया।