फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man and woman found dead on one coat

महिला और हलवाई ने जान दी

Wed, 23 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
man and woman found dead on one coat
थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में एक विधवा महिला अमीना (40) और हलवाई का कार्य करने वाले अशोक (44) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव बुधवार सुबह एक ही चारपाई पर अर्धनग्न हालत में मिले।
विज्ञापन


अशोक परिवारीजनों ने हत्या का करने का आरोप लगाया है तो महिला के पुत्र ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए थाने पर तहरीर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी इसे विवाहेतर संबंधों के चलते आत्महत्या करने का मामला मान रही है।
विज्ञापन


घटना गांव तैयापुर की शिवनगर कालोनी में अमीना के घर पर हुई। अशोक गांव लोहवन का रहने वाला था। अमीना के पति नवाब शाह की काफी पहले मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक के परिवारीजनों को सूचित किया और इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि अशोक मंगलवार की सायं घर से कारीगरों को भुगतान करने के लिए 70 हजार रुपये लेकर निकले थे। रात्रि में वह घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उनकी तलाश आरंभ कर दी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस के फोन से उन्हें घटना की जानकारी हुई।


उन्होंने महिला के परिवारीजनों पर अशोक की हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष शौकत अली खान ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में दोनों की विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की बात सामने आई है। दोनों शव अर्धनग्न हालत में थे। महिला के पुत्र रहमान ने भी आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed