फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot on yamuna expressway service road

यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लूट

Fri, 20 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot on yamuna expressway service road
सुरीर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवकों से नकदी और मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

 
गांव बैकुंठपुर निवासी अतर सिंह डीलर बुधवार को अपने पुत्र कमल सिंह के साथ बाइक से मांट गए थे। रात करीब आठ बजे वे अपने गांव लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पुल संख्या 86 के निकट बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। कनपटी पर तमंचा लगा कर 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना यमुना एक्सप्रेसवे के पुल संख्या 81 के निकट सर्विस रोड किनारे सिंहावन निवासी राजवीर के साथ हुई। बदमाशों ने राजवीर की बाइक रुकवा कर तमंचा दिखा कर उनसे 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर में दो निरुद्ध
टैंटीगांव। गांव सिमरगढ़ी थाना इगलास, अलीगढ़ निवासी साबिर और विकास के खिलाफ  पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इन पर गैंग बनाकर क्षेत्र में लूट आदि वारदात करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed