{"_id":"5616253f2970ddb38cd61d21a47ea5a7","slug":"loot-from-retired-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंककर वृद्ध से सात लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च झोंककर वृद्ध से सात लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित सैन्य इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने वृद्ध की आंखों में मिर्च झोंक कर सात लाख नकदी से भरा थैला लूट लिया। वृद्ध बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से रजिस्ट्री कार्यालय की ओर जा रहे थे। रुपये बाइक की डिक्की में थे। वृद्ध की जेब में रखा 4.5 लाख कैश लुटेरों की जानकारी में न होने के कारण लुटने से बच गया। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीम लगाई हैं।
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर हरीनगर निवासी सुंदर लाल गौतम एक साल पहले खाद्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। एक प्लाट की रजिस्ट्री के लिए वे सोमवार को दोपहर एक बजे हाईवे स्थित स्टेट बैंक की मंडी समिति शाखा से रुपये निकालने गए थे। सुंदरलाल के अनुसार उन्होंने बैंक से सात लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और बैग बाइक की डिक्की में रख लिया।
इसके बाद वे हाईवे से बालाजीपुरम, सैन्य क्षेत्र होते हुए रजिस्ट्री कार्यालय की ओर आ रहे थे। करीब 1:15 बजे बालाजीपुरम रोड पर पनियांढार इलाके में पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने सुंदरलाल से उनके कपड़ों पर गंदगी लगी होने की बात कही। सुंदर ने अनसुना कर दिया तो एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इससे सुंदरलाल बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
वे अपनी आंखों को साफ कर ही रहे थे कि लुुटेरों ने डिक्की में रखा सात लाख नकदी भरा बैग निकाल लिया और हाईवे की ओर भाग गए। सूचना पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली।
एक लुटेरे ने बैंक में मांगा था पेन
सुंदरलाल गौतम का लुटेरे बैंक से ही पीछा कर रहे थे। सुंदर के अनुसार बाइक सवार दो युवकों में एक उन्हें बैंक में मिला था। जब वह चेक में राशि भर रहे थे तो युवक उनसे पेन मांगा। सुंदर ने उसे पेन दिया और युवक ने बैंक का वाउचर भरने के बाद पेन वापस कर दिया था।
बैंक से निकलवाए वीडियो फुटेज
घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में जुटी टीम ने स्टेट बैंक की मंडी समिति स्थित शाखा से सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज निकलवाए और लुटेरे की पहचान कराई। पुलिस ने घटना स्थल के पास मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ली है।
रिटायर कर्मी मंडी समिति की बैंक से रुपये लेकर आ रहे थे। सैन्य क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने मिर्च झोंककर बाइक गिरा दी और बैग लेकर भाग गए हैं। बैग में सात लाख रुपये बताए जा रहे हैं। लुटेरों को पकड़ने को सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीम लगाई गई हैं।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी