फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot from ladies by bikers gang in vrindavan

बाइकर्स गैंग ने महिला श्रद्धालुओं को लूटा

Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
loot from ladies by bikers gang in vrindavan
बाइकर्स गैंग ने वृंदावन से गोवर्धन जाती महिला श्रद्धालुओं से नगदी और तीन महंगे मोबाइल लूट लिए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चैतन्य विहार कालोनी स्थित राधेधाम निवासी तृप्ती शर्मा शनिवार की देर शाम अपनी बहन सोनम और जीजा के साथ आटो से गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए निकलीं।

रात करीब 10 बजे छटीकरा मार्ग पर रुक्मणी विहार कालोनी के समीप पीछे से आए काले रंग की पैशन बाइक पर सवार तीन युवकों ने तृप्ती के हाथ से बैग को छीनने का प्रयास किया। तृप्ती ने बैग नहीं छोड़ा। आगे जाकर एकान्त में बदमाशों ने आटो को रुकवा लिया।


तीनों बदमाशों ने चाकू से भयभीत कर दोनों बहनों के बैग लूट लिए। दोनों बैग में 22 हजार रुपये, एक आईफोन और दो अन्य महंगे मोबाइल थे।

तृप्ती ने घटना से रमणरेती पुलिस चौकी को अवगत कराया लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की। रविवार की सुबह उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार लूटे गए एक मोबाइल की लोकेशन पागल बाबा के समीप मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed