{"_id":"27c755f053c0c31f2c8ca99b667ce3d9","slug":"loot-from-bussinessman-from-karnataka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के व्यापारियों ने लूटी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्नाटक के व्यापारियों ने लूटी नकदी और मोबाइल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
थाना गोवर्धन क्षेत्र में कम कीमत पर जनरेटर और स्क्रैप बेचने के बहाने कर्नाटक से बुलाए गए दो व्यापारियों से टटलू लुटेरों ने मोबाइल और नकदी लूट ली। अन्य तीन व्यापारियों को पुलिस ने लुटने से बचा लिया।
गोवर्धन में टटलू लुटेरों ने कम कीमत पर स्क्रैप व जनरेटर बेचने के लिए कर्नाटक के गांव कुर्क मंगलौर निवासी हनीफ और अशरफ को गोवर्धन बुलाया था। टटलू कुछ समय से राहुल नाम का युवक बनकर खोदाई मे निकले सोने को कम कीमत में देने का लालच दे रहे थे।
हनीफ और अशरफ मथुरा होते हुए सोमवार दोपहर गोवर्धन पहुंचे। बस स्टैंड पर बाइक सवार युवक दोनों को बैठा कर ले गए। दोनों ने थाने आकर बताया कि बाइक सवार युवक ने दौसेरस के जंगलो में बाइक रोक दी और सात आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया। धमका कर नौ हजार नकदी और दो मोबाइल फ ोन लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज पर जब शोर मचाया तो टटलुओं से खींचतान में उनके कपडे़ फ ट गए।
उधर नोएडा के लोग भी टटलू के झांसे में आए। उनकी सूचना पर ही पुलिस दौसेरस के जंगल में गई थी। एसएसआई गोवर्धन ने वताया कि टटलू हापुड़ निवासी जेनरेटर कारोबारी रिफ ाकत को कम कीमत में एक दर्जन जेनरेटर और कॉपर स्क्रैप बेचने के लिए फ ोन कर रहा था।
रिफ ाकत अपने नोएडा निवासी साथी साजिद ए मरजूब और परवेज के साथ गोवर्धन पहुंचे थे। इनको पुलिस ने लुटने से बचा लिया।