फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot from a head constable in mathura

हेड कांस्टेबल की वर्दी पर गंदगी लगा ले उड़े चार लाख

Wed, 22 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 22 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
loot from a head constable in mathura
अब शहर में वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं रहे। उनके साथ भी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को एक हेड कांस्टेबल की वर्दी पर गंदगी लगाकर बदमाश चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार अंतर्गत औरंगाबाद के शांतिनगर निवासी विजय सिंह पुलिस में हैं और वर्तमान में आगरा पुलिस लाइन में तैनात हैं। करीब 15 दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। तैयारियों के लिए उन्होंने बुधवार को करीब 11:30 बजे एसबीआई की मुख्य शाखा से चार लाख दो हजार रुपये निकाले। रुपयों को थैली में रखकर धौलीप्याऊ की ओर पैदल ही चल दिए।
विज्ञापन


जरा सा आगे आटो स्टैंड के समीप 12-14 वर्ष की दो बच्चियां आईं और विजय सिंह से बोली कि आपके कपड़ों पर पीछे गंदगी लगी है। विजय सिंह ने नजदीक ही स्थित नजरिया पहलवान की साइकिल पंक्चर की दुकान के बाहर रखी कुर्सी पर्स, थैली आदि रखी और अपनी कमीज निकालकर उसे धोने लगा। कमीज से गंदगी हटाकर वो मुड़े तो कुर्सी से रुपयों की थैली गायब थी। सूचना पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की सीसीटीवी की फुटेज देखे
घटना होने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सिटी ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें हेड कांस्टेबल विजय सिंह रुपये लेकर बैंक से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।


वर्दीधारी भी नहीं सुरक्षित
विजय सिंह घटना के दौरान वर्दी में थे। बदमाशों ने खौफ नहीं खाया और वर्दी पर ही गंदगी लगाई और चार लाख से अधिक रुपये लेकर चंपत हो गए।

कोतवाली क्षेत्र में अपराध बेकाबू
नगर क्षेत्र में बदमाशों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें डैंपियर नगर तोले बाबा हत्याकांड, लगातार तीन महिलाओं की चेन स्नेचिंग आदि घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed