फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot by two sepoy in mathura

बोलेरो उड़ाने के बाद सिपाहियों ने मांगे दो लाख

Mon, 03 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 03 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
loot by two sepoy in mathura
पलवल से श्रद्धालु परिवार को वृंदावन मथुरा को दर्शन कराए लाए ड्राइवर को पुलिस का आई कार्ड दिखाकर सिपाहियों ने गाड़ी लूट ली। बाद में गाड़ी देने के नाम पर दो लाख की सौदेबाजी होने लगी। रकम न मिलने और दो सिपाहियों के पकड़े जाने पर आनन फानन में गाड़ी को लावारिस में दाखिला कर दिया।
विज्ञापन


पलवल जनपद के थाना होडल का युवक बोलेरो जीप चलाता है। 31 जुलाई शनिवार को  पलवल से श्रद्धालु परिवार को वृंदावन व मथुरा के दर्शन करने बोलेरो   से आया। सायं 4:30 बजे श्रद्धालु छटीकरा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने चले गए और चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर उनका इंतजार करने लगा। तभी सादे में दो युवक उसके पास पहुंचे और अपना पुलिस का आई कार्ड दिखाया और खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए सड़क किनारे गाड़ी न खड़ी करने पर चालान कर गाड़ी थाने चलने को कहा।
विज्ञापन


दोनों सिपाही गाड़ी में बैठ कर चल दिए। थोड़ा आगे चलते ही दो लोग सादे में बाइक पर मिले तो सिपाहियों ने गाड़ी रुकवा ली और चालक की पिटाई कर बोलेरो लूट ली। इस दौरान वे चालक को मोबाइल नंबर दे गए। थोड़ी देर बाद पीिडित ने छोड़े गए मोबाइल पर फोन किया और गाड़ी छोडने की एवज में दो लाख की फिरौती मांगी। इससे पीड़ित रोने लगा। उसी वक्त वहां से परिवार संग गुजर रहे क्राइम ब्रांच हरियाणा के एक दरोगा ने उसकी मदद की और मथुरा पुलिस के कुछ अधिकारियों को अवगत कराया और फिरौती मांगने वालों से अपने हिसाब से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात दो लाख से सिमट कर 50 हजार पर आ गई। इस पर  सिपाही सात लोगों के साथ सीएनजी स्टेशन के निकट पैसे के लालच में पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति मथुरा में एक अधिकारी से मिले। एसपी सिटी को अवगत कराया। एसपी सिटी ने मामला सीओ सिटी से दिखवाने को कहा। इस पर स्थानीय पुलिस के दो दरोगाओं को सीओ सिटी ने क्राइम ब्रांच के दरोगा संग सीएनजी स्टेशन के पास भेजा। पुलिस को देख वे भाग निकले। दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

सीओ व चौकी पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो बताया कि वे होमगार्ड मुखबिर  तथा कोतवाली के सिपाही व श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर तैनात सिपाही ने उक्त गाड़ी के मामले में शामिल होना बताया। वहीं सीओ सिटी ने गाड़ी के बारे में कोतवाली से पता किया तो कोई बोलेरो जीप वहां नहीं होना बताया। मामला बिगड़ता देख उक्त गाड़ी को शनिवार रात्रि को लावारिस में दाखिला कर दिया और उसकी नंबर प्लेट हटाकर बिना नंबर लिखी प्लेट लगा दी। अब पीड़ित अपनी गाड़ी छुड़ाने कोतवाली गया को उसे कोर्ट से रिलीज कराने को कह दिया गया। इसके बाद पीड़ित को इतना डरा दिया गया कि वह तरह तरह के बयान रात तक देने लगा।


कुछ सिपाहियों द्वारा बोलेरो लाने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाही को लिखा जाएगा।

शैलेश पांडेय
एसपी सिटी


पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट सौंपी जा रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ी लाने के कुछ तथ्य सामने आए हैं।
चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी


जेबकतरों का गैंग  वृंदावन में आने की सूचना पर कार्रवाई को सिपाही गए थे और एक बोलेरो लेकर आए थे। गाड़ी छोडने को लेकर जो बातें हैं उनकी जांच एसपी सिटी व सीओ सिटी कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed