{"_id":"112b009dd848dd42e92388d6ab3cd3fc","slug":"loot-at-kosi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूटे 10 हजार, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से लूटे 10 हजार, दो आरोपी पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार परिवारीजन के लिए पैसे लेकर दिल्ली से इटावा जा रहे युवक संदीप से गुरुवार रात कोसीकलां क्षेत्र में दो युवकों ने साढ़े दस हजार रुपये लूट लिए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, उनके कब्जे से लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली।
औरेया निवासी संदीप पाल पुत्र तेज सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह अपने बीमार परिवारीजन के पास इटावा के अस्पताल में रुपये लेकर जा रहे थे। कोसी वह वाहन के इंतजार में खड़े थे तभी दो बाइक सवार उन्हें जबरन बैठाकर ले गए। आगरा नहर किनारे उनसे लूटपाट की और नहर में फेंकने की योजना बनाई। इसी दौरान मौका पाकर संदीप वहां से भाग कर वह थाने पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह बदमाश घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी संदीप ने एक को पहचान लिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह जश्न के लिए शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने दूसरे साथी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजेश भातू निवासी कमलानगर और ललित उर्फ राजा निवासी मोहल्ला गांगवान कोसीकलां बताया। उनसे लूटी गई रकम साढ़े दस हजार और एटीएम कार्ड सहित सभी कागजात भी बरामद कर लिए।