फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot and murder in kishanpur

किशनपुर में पशु लुटेरों का तांडव, किशोर की हत्या

Fri, 06 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
loot and murder in kishanpur
एक्सप्रेसवे जाम
थाना महावन के गांव किशनपुर में 20 से अधिक लुटेरे किशोर की हत्या कर 14 भैंस सहित 28 पशु, नकदी और जेवरात ले गए। लुटेरों ने देर रात पशुपालक के घर पर धावा बोलकर परिवार के पांच लोगों को पीटकर बंधक बना लिया। लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह करीब डेढ़ घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


गांव किशनपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने दस वर्ष पूर्व गांव से बाहर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे किलोमीटर संख्या 119 के पास अपना घर और पशु पालने के लिए स्थान बनाया था। इसमें वह पत्नी शीला (55), बेटे लांगुरिया, सोदान, जीतू, सत्येंद्र और छोटू उर्फ रैफरी (14) के साथ रहकर दुग्ध उत्पादन के लिए भैंस और अन्य पशु पाले हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार रात 12:30 बजे बूंदाबांदी होने के दौरान चंद्रपाल के परिवार के सभी लोग कमरे में आ गए। तभी करीब 20 लुटेरे डीसीएम और दो मैक्स पिकअप जीप लेकर वहां आ गए। उन्होंने कमरे में सो रहे लोगों से पीट कर बंधक बना लिया। चार डकैतों ने परिवारीजनों को गन प्वाइंट पर ले लिया और बाकी ने वहां बंधीं 18 दुधारू भैंस वाहनों में लाद लीं। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चंद्रपाल का छोटा बेटा छोटू उर्फ रैफरी बंधनमुक्त होकर शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा। लुटेरों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और उसके सिरे पर रॉड मार दी। लुटेरे 18 भैंस लूटकर भाग गए। बाद में जैसे-तैसे मुक्त हुए परिवारीजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और छोटू की खोजबीन की। सूचना पर रात तीन बजे महावन पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण निकट खेत में गंभीर रूप से घायल पड़े छोटू को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां छोटू को मृत घोषित कर दिया गया। 

घटना से आक्रोशित किशनपुर, खेरिया और मनोहरपुर के ग्रामीण यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गए और सुबह सात बजे जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ महावन सुरेंद्र कुमार और एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे जाम रहा। मामले में करुआ उर्फ चंद्रपाल ने थाना महावन में 18 भैंस, एक लाख नकदी, जेवरात लूट ले जाने की रिपोर्ट थाना महावन में दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि घटना से पूर्व लुटेरों ने पहले रेकी की और घटना करने के बाद सुरक्षित निकल जाने के रास्ते आदि देख लिए थे। 

घटना के खुलासे को लगाई चार टीम
मथुरा। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि 18 भैंस लूट ले जाने और किशोर की हत्या के मामले के खुलासे को स्वाट टीम सहित चार टीम लगाई गई हैं। इसमें एसपी देहात, सीओ महावन और थाने से एक टीम बनाकर दबिश कराई जा रही है। 

एसएसपी ने बैठाई जांच  
थाना राया के गांव खरबा में मंगलवार रात को दो बजे हुई भैंस लूट की घटना और उसके बाद घटनाएं रोकने के लिए पुलिस की ओर से निगरानी न करने के संबंध में एसएसपी ने मामले में जांच बैठाई है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में राया पुलिस की सक्रियता और घटना के बाद की जाने वाली कार्रवाई की जांच कराई जा रही है। एसपी देहात से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।


सुरीर, मांट और राया में पशु चोरों का आतंक 
पशु चोरों के लिए सुरीर, मांट और राया क्षेत्र का इलाका अब तक मुफीद साबित रहा है। इन इलाकों में पशु चोरी और पशु लूटने की पूर्व में 12 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। अब लुटेरे थाना महावन की ओर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed