फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lineman died due to electricity current

लाइनमैन की करंट से मौत, बवाल

Fri, 13 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 13 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
lineman died due to electricity current
बिजली की लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की लाइन में करंट आने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नरहौली चौराहा और एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। जाम खोलने के लिए पुलिस ने सख्ती की तो ग्रामीण भड़क गए और जेनर्म बस में तोड़फोड़ कर दी। घंटों जाम के बाद मांगें मान लेने पर ही जाम खोला गया।
विज्ञापन


गांव बसई निवासी पप्पू यादव उर्फ रामस्वरूप (35) पुत्र ओमप्रकाश यादव बुधवार को दिवाली पर शट डाउन लेकर गांव में बिजली की लाइन पर चढ़ कर कार्य कर रहा था। सुबह नौ बजे के अचानक लाइन में सप्लाई शुरू हो गई और करंट की चपेट में आने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के परिवारीजनों ने नरहौली चौराहे पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक किसी वरिष्ठ अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और शव लेकर गांव हथौड़ा में यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। मथुरा-बलदेव मार्ग को भी जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद एसडीएम महावन, सीओ महावन, एसएसपी देहात अजय कुमार, एडीएम वित्त के साथ आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। रालोद के प्रदेश महासचिव राजपाल भरंगर, जिला पंचायत सदस्य रामवीर भरंगर, वीरपाल भरंगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जाम स्थल पर उपस्थित थे।


ग्रामीणों की अधिकांश मांगें अधिकारियों ने मान ली। तब जाकर जाम खोला गया। मृतक के भाई संजय उर्फ संजू ने बलदेव एसडीओ, जेई, एसएसओ के साथ दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर बलदेव पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed