फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kidnapper woman arrested

नवजात को दिल्ली में बेचने का था इरादा

Thu, 04 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
kidnapper woman arrested
जिला महिला अस्पताल से नवजात को चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुधवार देर रात पुलिस को मिली इस कामयाबी से बच्चे की मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह बच्चे को दिल्ली में बेचने वाली थी। इस साजिश में एक आशा कार्यकर्ता ने उसका साथ दिया। घटना के खुलासे पर डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने पुलिस टीम को 40000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


घटनाक्रम बीती एक फरवरी का है। जिला महिला अस्पताल में एक महिला खुद को नर्स बताकर नवनीत नगर कोतवाली इलाका निवासी आमीन शाह के तीन दिन के नवजात बेटे को लेकर भाग गई थी। उसे बच्चे को पोलियो का टीका लगवाने की कहकर बेड से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल से बच्चे के इस तरह लापता होने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डीएम ने अस्पताल प्रशासन की जमकर फटकार लगाई। लापरवाही पर सीएमएस के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने भी अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

इस पर पुलिस हरकत में आई और आमीन शाह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला की तलाश में दबिश दी गईं। बुधवार को रात 11 बजे कोतवाली, होलीगेट चौकी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने गोवर्धन रोड स्थित अमर कालोनी के मकान में दबिश दी। यहां से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को नए बस स्टैंड, मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पति सौरभ सारस्वत को गिरफ्तार करने के बाद बच्चा भी बरामद कर लिया गया।

एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पिंकी एक महीने बाद बच्चे को दिल्ली की संस्था को बेचने की योजना बना रही थी। इस बारे में उसने अपने पति को भी गुमराह किया। उन्होंने बताया कि पिंकी की सीमा नाम की आशा कार्यकर्ता से पहचान थी। उसने साजिश में सीमा के शामिल होने की बात कही है।


घटना के खुलासे पर डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने 10000, डीएम राजेश कुमार ने 25000 और एसएसपी ने 5000 रुपये बतौर इनाम तीनों पुलिस टीम को देने की घोषणा की है। पुलिस की इस सफलता में होलीगेट चौकी प्रभारी दफेदार और स्वाट प्रभारी हरीशवर्धन ने अहम जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed