{"_id":"f80682ad610656db410a4c38900f17ec","slug":"ig-amitabh-thakur-will-speak-in-sankalp-anand-suicide-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी कमलेंद्र के खिलाफ गवाही देंगे आईजी अमिताभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजी कमलेंद्र के खिलाफ गवाही देंगे आईजी अमिताभ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर अपने ही विभाग के डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के खिलाफ संकल्प आनंद दंपति आत्महत्या प्रकरण में गवाही देंगे। उन्होंने सोमवार को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को पत्र लिख कर इससे अवगत कराया है। मशहूर गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद और उनकी पत्नी नरेश नंदिनी ने 15 अक्तूबर, 2014 को आत्महत्या कर ली थी।
आईजी अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के साथ पिछले लगभग डेढ़ माह के साथ में उन्होंने उनकी कार्यप्रणाली में वे सभी बातें देखीं और महसूस की जो संकल्प आनंद ने अपने सुइसाइड नोट में लिखी हैं।
पत्र में कहा गया है कि डीजी कमलेन्द्र प्रसाद अपने पद से नीचे के अफसरों पर दबाव बना कर उनसे आलेख लिखवा कर तमाम निर्णय कराते हैं।
साथ ही वे अपने काम में इतने अधिक जानकार हैं कि यह असंभव है कि उनकी जानकारी के बिना उनके दफ्तर में कोई भी सही या गलत काम हो जाए और वे इससे अनभिज्ञ रहें। प्रसाद की ओर से उनकी गैर जानकारी में कोई काम हो जाने की बात पूर्णतया अमान्य है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को लिखे पत्र में अमिताभ ठाकुर ने बताया है कि डीजी प्रसाद की ओर से नागरिक सुरक्षा में भी अस्थाई नियुक्ति और निर्माण कार्य कराने का काम शुरू किया था।
पत्र में आईजी अमिताभ ठाकुर ने डीजी कमलेंद्र प्रसाद की संकल्प आनंद आत्महत्या प्रकरण में भूमिका की आशंका व्यक्त करते हुए उनकी ओर से इंगित तथ्यों को विवेचक के सामने लाने की बात कही है।