फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   high voltage drama during arrest of criminal

खबरदार... आगे बढ़े तो खुद को चाकू मार लूंगा

Thu, 14 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama during arrest of criminal
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी चंदनवन कालोनी में गुरुवार शाम एक शराब तस्कर ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। उसे पकड़ने आई पुलिस को देखकर वह घर की छत पर खडे़ होकर स्वयं को चाकू मारने की धमकी देता रहा। करीब एक घंटे प्रयास के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। मौके से एक तमंचा और एक ट्रक भी बरामद किया है।
विज्ञापन


बडे़ पैमाने पर शराब की तस्करी करने की सूचना पर हाईवे पुलिस और एसओजी ने गुरुवार शाम करीब छह बजे चंदनवन फेस टू में बैंककर्मी के घर में किराए पर रहने वाला श्यामवीर निवासी गांव बडे़सरा थाना बेढ़म डीग भरतपुर के यहां छापा मारा। यह देखकर श्यामवीर अपनी पत्नी के साथ चाकू लेकर छत पर चढ़ गया और पुलिस को स्वयं को चाकू मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो छत से एक तमंचा बरामद हुआ। उसके घर के बाहर खड़ा ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर लिया। उस पर आगरा की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ था। पुलिस पूछताछ में श्यामवीर ने स्वीकार किया कि वह हरियाणा निर्मित शराब लाकर गुजरात में सप्लाई करता था। सीओ रिफाइनरी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना का भगोड़ा है श्यामवीर
थाने में पूछताछ के दौरान श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह सेना में नौकरी करता था। करीब नौ वर्ष नौकरी करने के बाद वह सेना को छोड़कर भाग आया। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसके सभी देयकों को भी रोक दिया है।


एक हाथ में चाकू, दूसरे में सिगरेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के छापा मारने के दौरान श्यामवीर छत पर चढ़कर स्वयं को चाकू मारने की धमकी दे रहा था तो उसके एक हाथ में चाकू था और दूसरे में सिगरेट थी। वह धमकी दे रहा था और आराम से सिगरेट के कश ले रहा था। पूरे ड्रामे के दौरान उसने कम से कम चार-पांच सिगरेट फूंक दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed