फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl burnt herself alive in vrindavan after eveteasing

शोहदों से आतंकित छात्रा ने खुद को लगाई आग

Tue, 23 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 23 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
girl burnt herself alive in vrindavan after eveteasing
छेड़छाड़ से आजिज इंटर की छात्रा ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली। उसे 90 प्रतिशत झुलसी हालत में स्थानीय हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो युवक उसे एक माह से परेशान कर रहे थे। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मोबाइल पर उन युवकों का फोन आया जिसके बाद भयभीत छात्रा ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


छात्रा की उम्र 17 साल है। पिता और बड़ा भाई बाहर नौकरी करते हैं। मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ एक निजी कालोनी में अपने चाचा-चाची के साथ रहती है। घरवालों के अनुसार सोमवार को भी इंटर की परीक्षा देकर लौटते समय राजाबाबू और मोहन ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


गांव सुनरख निवासी ये दोनों युवक ट्यूशन जाते समय भी उसका रास्ता रोकते। यही नहीं अकेली होने पर घर में घुसकर भी छेड़छाड़ कर जाते थे। पिछले दिनों उसने बताया तो चाचा ने युवकों के घरवालों से शिकायत की। वे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी पर उल्टा उन्हें ही धमकाने लगे। तब भयवश उन्होंने चुप्पी साध ली। वे छात्रा के पिता के आने का इंतजार कर रहे थे कि ताकि पुलिस में शिकायत से पहले उनकी राय ले ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे यह अनहोनी घट गई। उस वक्त किशोरी की चाची और छोटा भाई सामान लेने बाजार गए थे। चाचा को भी कहीं जाना पड़ा तो वह छात्रा के घर में अकेले होने और उन युवकों के घुस आने के डर से उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था।

चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसी घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो छात्रा झुलसी हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसे उपचार के लिए मथुरा मार्ग स्थित वर्मा अस्पताल ले जाया गया। घरवालों के अनुसार उसने वहां उन्हें फोन आने की बात बताई। दोपहर बाद मजिस्ट्रेट ने भी छात्रा के बयान दर्ज किए।


इलाज कर रहे डा. प्रवीन वर्मा के अनुसार छात्रा 90 प्रतिशत जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि अभी छात्रा के घरवालों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कई अन्य को हिरासत में भी लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed