फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraud with shopkeepers

दुकानदारों से ठगी कर दंपति फरार

Mon, 18 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
fraud with shopkeepers
कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाके के दुकानदारों से इनोवा गाड़ी से आए ठग दंपति ने आधा दर्जन दुकानदारों को फर्जी चेक देकर लाखों का चूना लगा दिया।
विज्ञापन



धौलीप्याऊ निवासी इलेक्ट्रॉनिक आइटम कारोबारी सुशील अग्रवाल ने कोतवाली में बताया कि शुक्रवार शाम उनकी दुकान पर आए इनोवा सवार दंपति ने खुद को निकट की कालोनी में किराए पर रहना और मथुरा में नई पोस्टिंग होना बताया।

दंपति ने 32 इंची एलईडी टीवी पसंद की 29 हजार का एचडीएफसी का चेक देकर चले गए। बताए गए पते पर उक्त एलसीडी भेज दी। शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण सोमवार को चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन


बताए पते पर गए तो पता चला कि उन्होेंने तीन दिन पूर्व ही किराए पर मकान लिया था और वे वापस घर पर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसी तरह की ठगी के शिकार कृष्णा नगर के ज्वेलर और गिफ्ट कारोबारी सहित छह लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद है तस्वीर
मथुरा। इनोवा सवार दंपति की धौलीप्याऊ स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद है। दुकानदार ने इसके वीडियो क्लिप पुलिस को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed