{"_id":"9c3b291f20eb8a3ee84b5d8c8501f3c5","slug":"fraud-in-the-role-of-a-sub-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी का झांसा देकर ठगे जेवरात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी का झांसा देकर ठगे जेवरात
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पुलिस में दरोगा बताकर एक युवक ने धौलीप्याऊ और कृष्णानगर इलाके में दो लोगों से लाखों के जेवरात ठग लिए। युवक ने दोनों को बेटी की शादी के लिए जेवरात की डिजाइन बनवाने का झांसा दिया था। ठगी के बाद वह युवक बाइक से भाग गया।
धौलीप्याऊ निवासी रेवती प्रसाद अग्रवाल (68) का धौलीप्याऊ क्षेत्र में ही गुरुकृपा गेस्ट हाउस है। सुबह 11 बजे सीबीजेड बाइक पर एक युवक पुलिस की वर्दी में गेस्ट हाउस पर पहुंचा। उसने रेवती अग्रवाल के पैर छुए और खुद को धौलीप्याऊ चौकी पर तैनात दरोगा बताया। उसने कहा कि उसकी अभी तैनाती हुई है और वह आशीर्वाद चाहता है। युवक ने कहा कि उसका परिवार कृष्णा पैराडाइज में रह रहा है।
कुछ ही दिन बाद उसकी बेटी की शादी है। इसके बाद उसने बेटी की शादी में अंगूठी, जंजीर देने की इच्छा जताई। ऐसी बातें कर उसने रेवती प्रसाद को झांसे में ले लिया और उनकी अंगूठी जैसी डिजाइन बनवाने की कहकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर कृष्णा पैराडाइज ले गया। वहां युवक ने रेवती को एक कुर्सी पर बैठाया और दो अंगूठी, एक सोने की चेन और सोने की चेन वाली घड़ी उतरवा ली।
विज्ञापन
इसके बाद डिजाइन दिखाने की कहकर अंदर चला गया। जब वह देर तक नहीं लौटा तो रेवती अग्रवाल अंदर जाने लगे, तभी युवक आया और बाइक स्टार्ट की व जेवरात लेकर भाग गया। इस पर रेवती अग्रवाल ने शोर मचाया। इसके बाद वह युवक कृष्णा नगर में विपिन नर्सिंग होम के सामने जा पहुंचा। वहां से गुजर रहे मुरारीलाल अग्रवाल को भी यही कहानी बताई और डेढ़ तोले की दो अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया।
कैमरे में कैद हुई तस्वीर
धौलीप्याऊ निवासी रेवती प्रसाद अग्रवाल को ठगने के दौरान कृष्णा पैराडाइज में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की तस्वीर कैद हो गई है। रेवती के परिवारीजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और वीडियो फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।