{"_id":"a15a7a14e0f7786e977c3258012055f1","slug":"fraud-in-teacher-s-appointment-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र से पाई शिक्षक की नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाणपत्र से पाई शिक्षक की नौकरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के राजकीय हाईस्कूल में नियुक्त दो शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आगरा ने दोनों की नियुक्ति निरस्त करते एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि शासन के निर्देश पर राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा की गई थी। इसके तहत जिले के 19 राजकीय हाईस्कूलों में 75 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। इनमें से 35 शिक्षकों ने जिले में ही नियुक्ति आख्या दी।
नियुक्ति के बाद इन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया। इसमें अजय सिंह निवासी भीमनगर मोटा रोड थाना बेवर मैनपुरी की बीए और बीएड व प्रीती निवासी गांव अजबपुर थाना बढ़पुरा इटावा के बीए के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। दो शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर विभाग में हड़कंप है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने दोनों शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी है और जिला विद्यालय निरीक्षक को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा का आदेश पत्र कार्यालय में प्राप्त हो चुका है। फर्जी अंकतालिका लगाकर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह
जिला विद्यालय निरीक्षक