फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four people have been arrested in govind nagar conflict

गोविंद नगर बवालः नर्स सहित 23 नामजद, चार दबोचे

Tue, 10 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
four people have been arrested in govind nagar conflict
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में बालक की मौत के
विज्ञापन
बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगोें को दबोच लिया। नामजदों में एक नर्स भी शामिल है।

बता दें कि रविवार अपराह्न 1:10 बजे मथुरा वृंदावन रोड पर बस से कुचल कर किशोरी नगर निवासी पुरुषोत्तम सैनी के 12 वर्षीय पुत्र अरुण की मौत हो गई थी। बस चालक के भागने का प्रयास करने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर बस में आग लगा दी थी। इसके बाद बालक के शव को सड़क पर रखकर 1:45 घंटे तक मथुरा वृंदावन रोड पर जाम लगाए रखा। इस मामले में गोविंद नगर थाने के एचसीपी गीतम सिंह की ओर से नर्स नीतू सहित संतोष, श्याम, सूरज, बिजेन्द्र सिंह, राजाराम, छोटेलाल सहित 23 लोगों को बस में आग लगाने, सड़क पर जाम लगाने व हंगामा करने में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद टटुआ, मदारी, बिहारी तथा शिवकुमार को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed