फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five injoured in firing

नाली के विवाद में फायरिंग, पांच घायल

Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
five injoured in firing
थाना क्षेत्र बलदेव के नगला बदना में नाली के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। लाइसेंसी और अवैध हथियारों से चली गोलियां से एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला सहित चार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव अकोस के नगला बदना निवासी रघुराज उर्फ नहना पुत्र मोहन सिंह ने मंगलवार दोपहर अपने पड़ोसी मेम्बर सिंह के दरवाजे पर गांव की नाली रोक दी। जब मेम्बर सिंह के परिजनों से इसका विरोध किया तो रघुराज उर्फ नहना ने अपने चचेरे भाइयों राजवीर और पप्पू पुत्रगण पीतांबर के साथ मिलकर घर की छत पर चढ़कर लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इसके चलते मेम्बर सिंह पक्ष के ममता पुत्री मेम्बर सिंह, सोनू और मोनू पुत्रगण बच्चू सिंह, रामखिलौना पुत्र परमौली और कलुआ पुत्र गौरीशंकर घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत देखते हुए ममता, सोनू, मोनू और रामखिलौना को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। ममता की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ही ससुराल जाना था ममता को
गंभीर रूप से घायल ममता पुत्री मेम्बर सिंह का विवाह कुछ वर्ष पूर्व थाना राया के गांव सुर्रका निवासी जसवंत सिंह के साथ हुआ था। जसवंत सेना में कार्यरत हैं। ममता चार जून को अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मायके नगला बदना आई थी। मंगलवार देर शाम उसे अपने ससुराल जाना था और वह अपने चाचा के घर गले मिलने गई थी। वहां से लौटते समय वह गोलियों की शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed