{"_id":"41f968ef7095daf7d332a456a86132de","slug":"firing-between-police-and-goons-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे, हाईवे पर लूट कर रहा साहुन गैंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे, हाईवे पर लूट कर रहा साहुन गैंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से भागा शातिर लुटेरा साहुन हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूत्रों के अनुसार उसने डेढ़ माह पहले फरार होने के बाद पुराने आधा दर्जन साथियों के साथ गैंग में पांच नए लुटेरे भी शामिल किए हैं। करीब 12 बदमाशों का गैंग बनाकर वह पुलिस को चुनौती दे रहा है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पलवल से शातिर साहुन निवासी गांव विशंभरा अपने साथी शेरखां के साथ भाग गया था।
उसके गैंग के कई लोग पहले से ही बाहर हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार साहून ने गांव अगरयाला और शहजादपुर के पांच नए लुटेरे गैंग में शामिल किए हैं और पलवल से लेकर मथुरा तक हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर-टप्पल से लेकर मथुरा तक लूट कर रहा है।
उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार योजना बनाई लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इस समय साहून अपने लिए लूट कर गाड़ियों का इंतजाम कर रहा है।
हरियाणा से भागने के बाद साहुन के गैंग में पांच नए लुटेरों के शामिल होने की जानकारी मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
डा. राकेश सिंह
एसएसपी, मथुरा
एक माह से विशंभरा में था साहुन
जिस साहुन को पकड़ने के लिए पुलिस अब हाथ पैर मार रही है, वह हरियाणा से फरार होने के बाद एक माह पहले से गांव में रह रहा था। गांव के सूत्रों के अनुसार उसका गांव में टहलना और कार्यक्रमों में आना-जाना भी शुरू हो गया था।