फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing and murder in sikandarpur village of mathura

फायरिंग से दहला सिकंदरपुर, दो लोगों की मौत

Fri, 11 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 11 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
firing and murder in sikandarpur village of mathura
सुरीर कोतवाली के गांव सिकंदरपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच फायरिंग में एक महिला और युवक की मौत हो गई। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  रंजिश एक साल पूर्व एक युवक द्वारा बालिका संग दुराचार को लेकर शुरू हुई थी। आरोपी युवक जेल में है। शुक्रवार को मामले में राजीनामे को लेकर पंचायत होनी थी।
विज्ञापन


एक साल पूर्व गांव के पप्पी पुत्र तेजपाल के खिलाफ एक व्यक्ति ने उसकी सात साल की बेटी संग दुराचार का आरोप लगाया था। मेडिकल परीक्षण के बाद सुरीर पुलिस ने पप्पी को जेल भेज दिया। 18 सितंबर को मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है। इधर पप्पी के परिवारीजन पीड़ित परिवार पर राजीनामे के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस संबंध में पंचायत होनी थी। सुबह आठ बजे इसी को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। गांव के अन्य लोगों ने तब तो महिलाओं को शांत करा दिया।  सुबह 8:30 बजे पीड़ित पक्ष का एक व्यक्ति घर से खेत पर जा रहा था। तभी तेजपाल पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जानकारी पर लोग पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गोली लगने से पीड़ित पक्ष और हमलावर पक्ष से सोहन देवी (70) पत्नी वेदराम, टीकम पुत्र वेदराम सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात काबू में आए। पुलिस घायलों को मांट स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई। जहां पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति और सोहन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सीओ मांट जनक सिंह, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, एसएसपी डा. राकेश सिंह मय फोर्स के गांव पहुंच गए। दोपहर को डीआईजी लक्ष्मी सिंह सिकंदरपुर पहुंची और पूछताछ की।

मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तेजपाल, प्रेमपाल पुत्र वेदराम, महेश पुत्र प्रेमपाल, गोपाल पुत्र रामवीर, ऋषि पुत्र तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में मांट, सुरीर, नौहझील थाना पुलिस और क्यूआरटी तैनात की गई है।

सोहन देवी पर बेटों ने चलाई गोली
फायरिंग में वृद्धा सोहन देवी की हत्या के मामले में आरोप है कि उसके परिवार के लोगों ने उस पर गोली चलाई। सुरीर कोतवाली पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फायरिंग के दौरान जब उनके पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई तब कहा गया कि क्रास केस बनाने के लिए वृद्धा को मार दो। इसके बाद ही सोहन देवी के बेटों ने ही उसको गोली मार दी।  



सिकंदरपुर में रंजिशन हुई फायरिंग में युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी। इसके बाद हमलावर पक्ष ने फंसने से बचने के लिए वृद्धा को गोली मार दी। उसकी भी मौत हो गई। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। हमलावर पक्ष फरार है। गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात और सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
- राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed