फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fir against SDO in death of a child due to current

करंट से बच्चे की मौत, एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 24 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 24 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
fir against SDO in death of a child due to current
विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही नेे शुक्रवार को बलदेव में एक बच्चे की जान ले ली। घर का इकलौता चिराग बुझने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गुस्साए लोगों ने निगम के के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बलदेव-सादाबाद मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। लगभग साढ़े चार घंटे मार्ग अवरुद्ध रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मामले में एसडीओ, जेई और अन्य कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग माने।
विज्ञापन


कस्बा की वैद्य गली में बाबूलाल पांडेय के मकान के निकट बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। बताया गया है कि किराएदार ने खंभे से केबल डाल दी थी। इसकी शिकायत तीन दिन से विद्युत निगम के कर्मचारियों से की जा रही थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह पुष्पेंद्र पांडेय का बेटा दीपक (5) अपने बाबा बाबूलाल के साथ बाजार जा रहा था। इस दौरान दीपक खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन उसे तत्काल निजी अस्पताल में बलदेव और मथुरा ले गए, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिवारीजनों और आसपास के लोगों ने बिजलीघर के सामने बच्चे के शव को रख कर नरहौली चौराहे पर जाम लगा दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ की। कर्मचारी बिजलीघर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग एसडीओ के साथ जेई को बुलाने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम चंद्रविजय सिंह, सीओ अजय कुमार और तहसीलदार देवेंद्र सिंह के समझाने पर भी नहीं माने। जेई को बुलाया गया तो लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद एसडीओ रमेश चंद्र, जेई छोटेखान और संविदाकर्मी हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रिपोर्ट बाबूलाल पांडेय ने दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्रवाई करेंगे। साथ ही जर्जर तार और खंभों को जल्द बदलवाया जाएगा।

परिवार का था कुलदीपक
दीपक अपने परिवार का कुलदीपक था। बच्चे की मौत के बाद से परिवारजन बेहाल थे। दादी और मां कुसुम लता व अन्य का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed