फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight in nauhjheel during election

ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान नौहझील में भिड़े समर्थक, मारपीट-पथराव

Sun, 07 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fight in nauhjheel during election
ब्लाक प्रमुख के लिए हुए मतदान के दौरान नौहझील ब्लाक में वोट डालने आए बीडीसी सदस्यों से प्रत्याशियों के पति और समर्थकों के बातचीत करने के विवाद में मारपीट हो गई। अचानक समर्थक ब्लाक के गेट पर पड़े ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसमें एक सिपाही और एक समर्थक घायल हो गए।
विज्ञापन



रविवार को चुनाव के दौरान करीब दोपहर करीब 2:10 बजे दो दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों को लेकर तीन गाड़ियों में एक प्रत्याशी के पति यहां पहुंचे। ब्लाक के गेट पर गाड़ियों से उतरते ही वहां पहले से खडे़ दूसरे प्रत्याशी के पति बीडीसी सदस्यों से बात करने लगे।
विज्ञापन


इस पर एक प्रत्याशी के पति ने बीडीसी सदस्यों को बहला कर अपने पक्ष में मतदान का आरोप लगाते हुए बात करने पर आपत्ति की। इसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों के दर्जनों समर्थक भी भिड़ गए। समर्थकों ने गेट के निकट पड़ी ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे समर्थकों और प्रत्याशियों पर काबू पाया। इसमें एक प्रत्याशी के पति की खासी पिटाई भी हो गई। ईंट लगने से नौहझील थाने के सिपाही राघवेंद्र सिंह और रवि कुमार निवासी गांव सद्दीकपुर थाना नौहझील घायल हो गए।


पुलिस ने लाठियां भांजकर झगड़ा कर रहे समर्थकों को दौड़ाया और बीडीसी सदस्यों को वोट डालने के लिए बने बूथ पर भेजा। इसके बाद पुलिस ने चुनाव संपन्न होने तक गेट पर किसी के समर्थकों को नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed