{"_id":"8961b5638695e6563748c2b0be79d0a5","slug":"fight-after-eve-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अभद्रता के विरोध पर दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से अभद्रता के विरोध पर दुकान में तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर इलाके में महिला से अभद्रता का विरोध करने पर युवकों ने हलवाई की पिटाई की उसकी दुकान में पथराव कर दिया। इससे काफी नुकसान हो गया है।
डैंपियर नगर निवासी माधव पुलकित की डैंपियर नगर में गोल चक्कर के पास प्याज के समोसे की दुकान है। दुकान पर मंगलवार दोपहर को एक महिला समोसा खा रही थी। करीब 10-12 बाइक पर 15-20 युवक आए और समोसा खाने लगे।
आरोप है कि इस दौरान युवकों ने महिला से अभद्रता कर दी। महिला ने शिकायत की तो दुकानदार युवकों से भिड़ गया। इस पर युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी और दुकान के शीशे, काउंटर, फ्रिज आदि को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। मामले में माधव पुलकित ने चंदनवन फेस टू निकट भार्गव स्कूल निवासी प्रिंस सहित 22 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।