{"_id":"95c178d3123ab17400506daf060fe3a5","slug":"disturbance-over-construction-in-graveyard-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मसानी बाईपास लिंक रोड स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर क ब्र क्षतिग्रस्त कर दुकान निर्माण होता देख लोेगों ने जबर्दस्त हंगामा किया। सड़क पर जाम लगाया और निर्माण सामग्री फेंक दी। निर्माण को भी तोड़ दिया।
मसानी लिंक रोड पर बिजलीघर के सामने कब्रिस्तान है। खसरा नंबर 644 और 645 में यह जमीन वक्फ संख्या 865 में दर्ज हैं। बताया गया कि सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने इस जमीन की देखरेख के लिए मुतवाली (केयर टेकर) मशकूर अली को बनाया। बताया गया है कि बीते माह मशकूर अली ने कुछ लोगों को वहां दुकान बनाने की अनुमति दे दी और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी।
दो तीन दिन पहले वहां दुकान निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसमें कुछ कब्र भी क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर गोविंद नगर पुलिस निर्माण कार्य रुकवाने गई तो निर्माण करा रहे लोगों ने अनुमति दिखा दी। इस पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए निर्माण सामग्री फेंक दी। बनाई गई नींव उखाड़ते हुए हंगामा किया और जाम लगाया। गोविंद नगर पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसडीएम सदर राजेश कुमार पहुंचे और अनुमति पत्र देखा। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कराने वालों ने शर्ताें का उल्लंघन किया है। मामले की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर गोविंद नगर पुलिस ने काम बंद करा दिया।