फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute of pavement, sticks out, 14 injured

खड़ंजे के विवाद में चले लाठी-डंडे, 14 घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 25 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
dispute of pavement, sticks out, 14 injured
- फोटो : अमर उजाला
थाना महावन क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में खड़ंजा निर्माण के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें 14 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

गांव इब्राहिमपुर में खड़ंजा निर्माण पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बबलू यादव पक्ष अपने मन मुताबिक निर्माण चाहता था और बच्चू सिंह यादव पक्ष प्रशासन के अनुसार खड़ंजा निर्माण कराने पर सहमत था। विवाद खत्म कराने के लिए रविवार को कानूनगो और लेखपाल भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों में बैठाकर बात चल रही थी कि अचानक किसी बात पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। हवाई फायरिंग भी होने लगी तो भगदड़ मच गई। बचने के लिए लेखपाल और कानूनगो भी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार बच्चू सिंह, सूरजपाल, जयवीर, राजेंद्र, राजवीर, चंद्रपाल, गुलाब सिंह और दूसरे पक्ष के बबलू, ओमकार, मुकेश, भरत, रिंकू, पप्पू, राजन प्रधान घायल हैं। गुलाब सिंह की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर नहीं आई तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed