फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute of ashram ownership in vrindavan

नेत्रहीन महंत को आश्रम से निकालने के प्रयास का आरोप

Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
dispute of ashram ownership in vrindavan
महंत रघुवीरदास
संत कालोनी स्थित सुखधाम आश्रम में रविवार को नेत्रहीन महंत ने जबरन आश्रम से निकालने के प्रयास का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उसके पुराने कमरों में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन


छज्जे का पत्थर गिरने से उनके चोट भी लगी है। अपने को अकेला पाकर महंत ने कमरे में बंद कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है संत के कमरों से कोई पत्थर नहीं गिरे हैं और न ही कोई हादसा हुआ है।
विज्ञापन


इटावा के मूल निवासी महंत रघुवीरदस शिष्य रामशरनदास त्यागी ने बताया कि वह 40 वर्ष से संत कालोनी स्थित सुखधाम आश्रम में रहकर भजन कर रहे हैं। इस आश्रम पर कई वर्ष से कुछ लोग फर्जी कागजातों के जरिए काबिज हो गए हैं। जो अब उन्हें आश्रम से निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं लोगों ने षड्यंत्र कर उनकी आंखों को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे वे अंधे हो गए। महंत रघुवीरदास ने 20 जून 2015 को एक लाख रुपये हड़पने और आश्रम खाली करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्रम के महंत बलरामदास आदि से पूछताछ की।

महंत बलरामदास का कहना है कि आश्रम का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। विप्रा द्वारा पारित नक्शे के अनुसार जिस स्थान पर महंत के कमरे हैं उस स्थान को खाली रखना है। वे महंत को आश्रम में तीन चार कमरे देने को तैयार हैं, लेकिन महंत राजी नहीं हैं।


मुख्यमंत्री से भी कर चुके हैं शिकायत
सुखधाम आश्रम पर स्वामित्व के विवाद में जानमाल की रक्षा की गुहार लगाने नेत्रहीन महंत रघुवीरदास पिछले दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने सैफई गए थे। मुलाकात न हो पाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा। महंत ने इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव से मिलकर समस्या से अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने एसएसपी को पत्र लिखकर महंत के मामले को सुलझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed