{"_id":"9dd92606e8fe193c9d99cfa5a5b9d3e3","slug":"dispute-in-mathura-over-land-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटियागेट इलाके में जमीन के विवाद में पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मटियागेट इलाके में जमीन के विवाद में पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के मटिया गेट इलाके में धार्मिक स्थल के निकट की जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। चार महिलाएं घायल हैं। सूचना पर एसपी सिटी, सहित आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा शांत कराया।
मटिया गेट इलाके में मस्जिद के पास कुछ जमीन खाली पड़ी है। उक्त जमीन के मालिकाना हक को लेकर नवाब और हाजी फकरू के बीच पूर्व में कई बार झगड़ा हुआ था। शनिवार की शाम सात बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव के चलते आसपास के लोग घरों में दुबक गए और इलाके की दुकानें बंद हो गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस, गोविंद नगर, कृष्णानगर चौकी, सदर बाजार पुलिस, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार मौके पर पहुंच गए। पथराव में महिला शहीदन, शमीम, अमना और शम्मो घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हमलावर दोनों पक्षों को लेकर गोविंद नगर थाने ले गई। वहां विवादित जमीन के सिटी मजिस्ट्रेट ने कागजात देखे। सिटी मजिस्ट्रेट ने जमीन का रिकार्ड तलब किया है।