{"_id":"71cdc1f1aa7cd1b5c5faa04447069c35","slug":"death-due-to-electricity-current-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 16 Sep 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार क्षेत्र में शौच को जाते समय एक युवक की टूटे हुए तार की चपेट में आकर करंट से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग की इस लापरवाही के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मथुरा-बलदेव मार्ग पर जाम लगा दिया। विधायक पूरन प्रकाश के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए।
कालोनी सोनई टप्पा शहजादपुर निवासी नीरज (28) पुत्र खूबीराम की करंट से मौत की खबर पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने बलदेव-मथुरा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी महावन, थाना पुलिस, विद्युत अधिकारी और विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंचे।
विधायक, एसडीएम और सीओ के मुआवजे दिलाए जाने के आश्वासन और काफी समझाने पर ही लोग शांत हुए। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात ने कहा कि पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक सहायता राशि दिलाने के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा।