{"_id":"d4faf62f686102aa26bc092732bee51f","slug":"dacoity-in-mathura-from-bussinessman-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के घर में दिन दहाड़े 22 लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती के घर में दिन दहाड़े 22 लाख का डाका
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर मधुवन एन्क्लेव में आठ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला और घरेलू कामकाज करने वाली बालिका को बंधक बना करीब 22 लाख के जेवर व नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश महिला और बालिका को स्टोर रूम में बंद कर गए थे। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की हैं।
मधुबन एन्क्लेव कालोनी में नटराज प्रतिमा के निकट अशोक अग्रवाल का मकान है। अशोक मंडी समिति में चीनी के आढ़ती हैं। मंगलवार सुबह वे अपने बेटे अनुराग अग्रवाल के साथ आढ़त पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी साधना अग्रवाल और घर का कामकाज करने वाली 11 वर्षीय बालिका थी।
दोपहर 12 बजे साधना घर के बाहर ढकेल से सब्जी खरीद रही थीं, तभी 22 वर्षीय एक युवक आया और साधना से पीने के लिए पानी मांगा। साधना युवक को पानी पिलाने के बाद घर के अंदर चली र्गइं। इसके बाद युवक और उसके सात साथी घर में घुस आए और साधना व बालिका की कनपटी पर तमंचे तान दिए। महिला से मारपीट करते हुए सेफ की चाबी मांगी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर साधना ने चाबी दे दी। इसके बाद लुटेरों ने सेफ में रखे 20 लाख के जेवर, दो लाख की नकदी, दो मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया। लूटपाट के बाद लुटेरे दोनों को स्टोर रूम में बंद कर भाग गए। दोनों ने खिड़की से पड़ोसियों को आवाज देकर गेट खुलवाया और पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी।
सूचना पर कृष्णानगर, कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए थे। एसएसपी ने तीन टीम गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।