{"_id":"57c5d0234f1c1bbe122cb3c5","slug":"crime-in-dharm-nagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक कृत्य के अन्य आरोपी भी पकड़े जाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक कृत्य के अन्य आरोपी भी पकड़े जाएं
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो क्लिपिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पटना निवासी मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद भी छात्राओं और महिलाओं में दहशत बनी हुई है। उन्हें डर है कि मुख्य आरोपी के स्थानीय सहयोगियों पर अभी और अश्लील फोटो, क्लिपिंग हो सकती हैं।
मंगलवार दोपहर कनकधारा फाउंडेशन के कार्यालय पर पीड़ित परिवारों की बैठक में मुख्य आरोपी के सभी सहयोगियों और साथियों को भी गिरफ्तार करने की मांग पुलिस के अधिकारियों से की गई।
फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने धर्मेंद्र को पैसे देकर छात्राओं और महिलाओं के अश्लील फोटो बनवाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यदि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो भविष्य में कभी भी दोबारा इस घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के नेता ताराचंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस शर्मनाक घटना के मुख्य आरोपी के साथ शामिल अन्य लोगों का पकड़ा जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृंदावन के कुछ लोगों के कहने पर धर्मेंद्र ने स्थानीय छात्राओं और महिलाओं के फोटो पोस्ट किए थे। जब यह बात पुलिस को पता है तो पुलिस ऐसे घृणित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।