फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Convicted of mehrana scandal shifted to agra jail

मेहराना कांड में फांसी के सजायाफ्ता आगरा शिफ्ट

Sat, 21 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Convicted of mehrana scandal shifted to agra jail
मेहराना कांड में फांसी के सजायाफ्ता आठ मुजरिमों को जेल प्रशासन ने आगरा की सेंट्रल जेल भेज दिया है। थाना बरसाना के गांव मेहराना निवासी पंचोें ने सन 1991 में गांव में पंचायत कर प्रेमी युगल को सरेआम फांसी पर लटकाया था। मामले में एडीजे सेकेंड कोर्ट ने आठ लोगों को फांसी और 27 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब यह मामला हाईकोर्ट में है।
विज्ञापन

 
पंचों द्वारा लिए गए फैसले के लिए तीन दिन गांव में पंचायत चली थी। युवती सवर्ण और युवक दलित था। मामले में गांव के चौकीदार की सूचना पर बरसाना पुलिस ने क्राइम नंबर 33/91 मेें ऑनर किलिंग के तहत पंचों और पंचायत में मौजूद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


16 नवंबर, 2011 को एडीजे सेकेंड कोर्ट ने गांव के आठ लोगों मेहराना के पंच रहे सिर्री सिंह, कमल सिंह, बच्चू सिंह, तुलाराम सिंह, तेज सिंह, रमन सिंह, करन सिंह और राम सिंह को फ ांसी की सजा सुनाई थी। 27 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाकी के लोगों को बरी कर दिया था। मामले में 21 नवंबर, 2011 को हाईकोर्ट में अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर मेहराना के फांसी की सजा पाए आठ और उम्र कैद की सजा पाए 27 लोग जिला जेल में बंद थे। गुरुवार को फांसी की सजा सुनाए गए सभी आठ कैदियों को जेल प्रशासन ने आगरा की सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया। जेल अधीक्षक पीडी सलोनियां ने बताया कि सभी आठ लोगों को सुरक्षित आगरा की सेंट्रल जेल भेजा गया है।


पीएस शुक्ला होंगे नए जेलर
मथुरा। जिला जेल में हुई गैंगवार के चलते मेरठ से संबद्ध किए गए जेलर राजेश कुमार वर्मा को वापस मेरठ भेज दिया गया। उनके स्थान पर शासन से पीएस शुक्ला को जेलर बनाया है। शुक्रवार की शाम पीएस शुक्ला का तैनाती संबंधी फैक्स जेल प्रशासन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed