{"_id":"0f8cda438cf145d64f24c4686a698ba7","slug":"coaching-center-owner-has-been-arrested-in-itbp-paper-leak-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी पर्चा लीक कांड में मथुरा से दबोचा अकादमी संचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीबीपी पर्चा लीक कांड में मथुरा से दबोचा अकादमी संचालक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह आईटीबीपी की भर्ती परीक्षा में हुए पर्चा लीक कांड के तार मथुरा से जुड़ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस ने थाना हाईवे क्षेत्र के बालाजीपुरम इलाके में दबिश देकर देर शाम एक अकादमी संचालक को दबोच लिया।
हाईवे क्षेत्र की बालाजीपुरम में दो युवक नेवी, एयरफोर्स, दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, पुलिस भर्ती परीक्षा, सेना व अन्य अर्ध सैनिक बलों में भर्ती की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। बताया गया है कि संचालक अकादमी में पढ़ने आने वाले अभ्यर्थियों से सफलता की गारंटी लेते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
इसके लिए उन्होंने तंतूरा रोड पर अकादमी चला रखी है। बीते सप्ताह हुई आईटीबीपी परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्र सरकार की टीम दिल्ली और उत्तराखंड की पुलिस के साथ थाना हाईवे पहुंची। देर शाम दबिश में अकादमी संचालक को दबोच लिया और उसे अपने साथ ले गई।