फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash of people with police in kosikalan

कोसी में पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाया

Sun, 03 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां Updated Sun, 03 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
clash of people with police in kosikalan
थाना मगोर्रा पुलिस ने कोसीकलां में दबिश देकर किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर चलने लगी तो भीड़ ने हमला बोल दिया। पथराव कर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी और पुलिस से हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना मिलने पर थाना बरसाना, कोसीकलां, शेरगढ़ और छाता आदि थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में देर रात तक  दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन


बता दें, शनिवार को थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख से एक किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक नईम फुसलाकर ले गया। रविवार को कस्बे में यह बात फैलते ही सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तनाव को देखते हुए कस्बे और आरोपी के घर के आसपास पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नईम की तलाश शुरू कर दी। दिन में नईम के दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस को नईम और किशोरी की लोकेशन कोसी के राठौर नगर में मिली। यहां आरोपी की मौसी रहती है। इस पर मगोर्रा थाने की सौंख चौकी के दरोगा, चार-पांच सिपाहियों और कोसी पुलिस के साथ दबिश देने पहुंचे। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया पर चलते समय आसपास के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पर एसपी देहात अजय कुमार, सीओ छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव और सर्किल के चारों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed