{"_id":"92780d697df970236a1416b044c644c1","slug":"clash-between-ward-member-and-municipality-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने स्वास्थ्य निरीक्षक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद ने स्वास्थ्य निरीक्षक को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड छह के सभासद गिर्राज सिंह पर मंगलवार की दोपहर को नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार की पिटाई करने का आरोप है। स्वास्थ्य निरीक्षक और पालिका कर्मचारियों के अनुसार सभासद ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
हालांकि सभासद का कहना है कि उन्होंने नहीं स्वास्थ्य निरीक्षक ने उनसे मारपीट की। मामले में देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सभासद के पति पर पूर्व में भी दो बार कर्मचारियों से मारपीट के आरोप लग चुके हैं।
मंगलवार को नगर पालिका में स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी वार्ड संख्या छह के सभासद गिर्राज सिंह बाल्मीकि वहां पहुंचे।
बताया गया कि आते ही उन्होंने राकेश कुमार पर हाथ छोड़ दिया। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद गिर्राज सिंह वहां से चले गए। स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार का आरोप है कि दो दिन पूर्व गिर्राज सिंह ने किसी आयोजन के लिए उनसे 20 हजार रुपये चंदे की मांग की थी। असमर्थता जताने से वह नाराज थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद कार्यालय पहुंचे पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
स्वायत शासन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारी के साथ सरकारी कार्य करते समय मारपीट की घटना निंदनीय है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश की नगर पालिकाओं में हड़ताल करा दी जाएगी।
‘मारपीट तो मुझसे हुई’
सभासद गिर्राज सिंह बाल्मीकि का आरोप है कि नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य निरीक्षक सफाई कर्मचारियों से ऋण के फार्म भरने के नाम पर पैसे लेते हैं। उन्हें पता चला तो वह कार्यालय पहुंचे। मना करने पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने उनके साथ मारपीट कर दी।