फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between police and people in goverdhan

सीओ की घेर कर पिटाई, आधा दर्जन गाड़ियां तोड़ीं

Thu, 27 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 27 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
clash between police and people in goverdhan
थाना गोवर्धन के गांव अड़ींग के युवक महेंद्र पुत्र बुद्धा उर्फ भगवान सिंह की पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री से हालत गंभीर होने और बाद में अड़ींग में जाकर मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक थाने में जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


थाने जाने से पहले उन्होंने अड़ींग चौकी पर हमला बोलकर उसे तहस-नहस कर डाला। अड़ींग चौकी की ओर भीड़ आते देख चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी चौकी छोड़कर थाने भाग गए। चौकी तहस-नहस करने के बाद ग्रामीण महेंद्र का शव लेकर गोवर्धन थाने पहुंचे और जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन


पहले से मौजूद सीओ सदर संजय कुमार, एसओ मगोर्रा बबलू सिंह वर्मा और एसओ हाईवे सुबोध यादव ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इन पर पथराव कर दिया। सीओ संजय की ग्रामीणों ने घेर कर पिटाई कर दी। पथराव में सीओ सदर सहित छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं सरकारी गाड़ियां और थाने में खड़े वाहन तोड़ दिए। पथराव और पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक घंटे तक गोवर्धन परिक्रमा रुकी रही, पुलिस व पीएसी देर रात तक हालात काबू करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच, थानाध्यक्ष निलंबित
गांव अड़ींग में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए युवक महेंद्र की पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री के बाद बिगड़ी हालत, थाने से छोड़ने से कुछ घंटे बाद हुई मौत और थाने पर पथराव के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। साथ ही एसओ गोवर्धन सूर्यभान सिंह को निलंबित कर दिया है।



महेंद्र का शव थाने में छोड़ भागे ग्रामीण  
आक्रोशित ग्रामीणों का गोवर्धन थाने का घेराव करने और पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग करने के दौरान ग्रामीण महेंद्र का शव थाने में ही छोड़कर भाग गए। बाद में दलबल के साथ पहुंचे एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसओ मगोर्रा और एसओ हाईवे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।


सीओ, एसओ, कांग्रेसी सज्जन कुमार की गाड़ी तोड़ी
आक्रोशित अड़ींग गांव के ग्रामीणों ने पथराव के दौरान सीओ सदर संजय कुमार, एसओ गोवर्धन और कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार की थाने में खड़ी सरकारी जिप्सी को तोड़ दिया। सज्जन कुमार थाने में गाड़ी खड़ी कर दानघाटी मंदिर में दर्शन को चले गए थे।

पुलिस ने पीएसी संग किया फ्लैग मार्च
पुलिस की थर्ड डिग्री से हालत खराब होने के बाद हुई युवक की मौत से गांव अड़ींग और आसपास के इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसे लेकर एसपी सिटी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में गांव अड़ींग और गोवर्धन में 12 थानों की पुलिस, पीएसी, कोबरा मोबाइल टीम आदि लेकर फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।



गोवर्धन के गांव अड़ींग में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को पीलिया की बीमारी थी। बीमारी की जानकारी होने पर युवक को अगले दिन छोड़ दिया गया। घर पहुंचने के बाद युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने गोवर्धन थाने और अड़ींग चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ की है। इसमें सीओ सदर और पुलिस कर्मियों के हाथ, शरीर पर चोटें आई हैं। मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। एसओ गोवर्धन को निलंबित कर दिया है। शांति बनाए जाने के लिए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात की जा रही हैÐ
- डा. राकेश सिंह, एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed