{"_id":"e169d2838d4e6b4fe949e9ec35322c94","slug":"clash-between-police-and-people-in-goverdhan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं भड़का आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूं ही नहीं भड़का आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडींग निवासी युवक की मौत के बाद भीड़ का आक्रोश यूं ही नहीं पनपा था। थाना गोवर्धन के गांव अडींग के युवक महेंद्र को सेरा पायसा में हुई चोरी के शक में पुलिस ने चार दिन पूर्व उठाया था।
ग्रामीणों ने बताया कि वह युवक के परिजनों के साथ युवक को पुलिस से छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे थे और युवक को बेगुनाह भी बताया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। पुलिस ने चोरी का जुर्म कबूलवाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की। उसे इतनी यातनाएं दी गई कि वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया।
जब पुलिसकर्मियों ने उसकी हालत गंभीर देखी तो उसे छोड़ दिया, लेकिन युवक की घर पहुंचते ही हालत और अधिक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। यही कारण रहा कि परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
चौकी में तोड़फोड़ के बाद भी नहीं जागी पुलिस
युवक की मौत के बाद अडींग चौकी पर ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद वह शव लेकर गोवर्धन थाने पहुंचे थे। अडींग चौकी पर तोड़फोड़ के बाद भी गोवर्धन पुलिस सावधान नहीं हुई। पुलिस ग्रामीणों की संख्या और उनमें पनप रहे आक्रोश का अंदाजा ही नहीं था। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया तो लोग और भड़क गए। उसने पथराव करना शुरू कर दिया। वहां खड़ी गाड़ियां तोड़ दी और उत्पात मचाया।