{"_id":"fcd15ce762bc5bc8fd3ef4d579547bbd","slug":"clash-between-devotee-and-sevayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु और पुजारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधारानी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु और पुजारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध लाड़िलीजी मंदिर में सोमवार को छाता के श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारी के बीच कीर्तन करने को लेकर मारपीट हो गई। श्रद्धालुओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुजारी को पकड़ लिया। हालांकि, देर शाम तक मामले में राजीनामा के प्रयास कराए जा रहे थे।
सोमवार को सुबह छाता के श्रद्धालुओं की एक मंडली गाते-बजाते राधारानी मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। मंदिर परिसर में मंडली में शामिल भक्तगण भजन-कीर्तन कर रहे थे तभी मंदिर के पुजारी मधुमंगल गोस्वामी ने माइक बंद करने को कहा। इसी बात पर पुजारी और भजन मंडली के लोगों में नोंकझोंक होने लगी।
नौबत मारपीट तक आ गई। श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुजारी और उनके साथियों ने भजन मंडली के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित मोहनश्याम निवासी छाता ने आरोपी पुजारी मधुमंगल के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मानमंदिर पर श्रद्धालुओं और गोस्वामी समाज के लोगों के राजीनामा को लेकर पंचायत चल रही थी। थानाध्यक्ष बरसाना ने बताया है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं की जाएगी।