फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car that stolen from Gurgaon, find in ading canal

अडींग नहर में मिली कार गुड़गांव से हुई थी चोरी

Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
car that stolen from Gurgaon, find in ading canal
क्राइम
थाना गोवर्धन क्षेत्र की अडींग नहर में तीन दिन पहले मिली वैगनआर कार गुड़गांव (हरियाणा) की निकली। यह कार 16 नवंबर को गुड़गांव से चुराई गई थी। यह नहर में क्यों डाली गई, यह सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन


कार की सीटों के नीचे पुराने नोटों की गड्डियां मिलने का हल्ला रविवार को भी रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर गड्डियां निकाली थीं। पुलिस नोट मिलने की बात से साफ इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को अडींग गांव और आसपास के इलाके में उस वक्त हल्ला मचा जब अडींग की नहर में एक सफेद रंग की वैगनआर कार देखी गई। कार आधे से ज्यादा पानी में डूबी थी। पहले तो कहा गया कि कार में चालक भी है, लेकिन जब कुछ लोगों ने नहर में उतरकर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगवा ली, मदद के लिए ग्रामीण भी बुलाए गए थे। पुलिस कार को निकालकर गोवर्धन थाने ले गई। कार पर कोई नंबर नहीं है। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर कार का सुराग लगा लिया गया है। कार हरियाणा के गुड़गांव की है। अडींग चौकी प्रभारी ने बताया कि कार 16 नवंबर को चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed