फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car loot in mathura

साहुन गैंग ने लूटी थी मैरिज होम से कार

Thu, 18 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
car loot in mathura
थाना हाईवे क्षेत्र में हाईवे स्थित राधाकृष्ण मैरिज होम से कार साहुन गैंग ने लूटी थी। कार लूटने के बाद लुटेरे चालक को आगरा में सिकंदरा औद्यौगिक क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। कार को कामां राजस्थान में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बरामद कर लिया। एक लुटेरे को भी दबोचा है।
विज्ञापन


15 फरवरी को हाईवे स्थित राधाकृष्ण मैरिज होम से चंदनवन निवासी मिथिलेश कुमार के चालक दीपक को बंधक बनाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली गई थी। लुटेरे चालक को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक कर भाग गए थे। मामले में आगरा और मथुरा पुलिस ने खोजबीन की तो लुटेरों की लोकेशन भरतपुर में मिली। आगरा पुलिस ने मामले में भरतपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मथुरा की हाईवे पुलिस ने कार लूट की घटना को संदिग्ध बताते हुए चोरी में दर्ज कर लिया था। अब राजस्थान की कामां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार को बरामद कर लिया है। एक लुटेरे को दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद कार के बारे में भरतपुर पुलिस ने एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को सूचना दी। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि लूटी गई कार बरामद कामां में बरामद कर ली गई है। पकड़ा गया कार लुटेरा साहुन गैंग का सक्रिय सदस्य है।


राधाकृष्ण मैरिज होम से लूटी गई कार की हाईवे थाने में चोरी की दर्ज रिपोर्ट को लूट में दर्ज कराया जाएगा। पकड़े गए लुटेरे का वी वारंट जारी कराकर पूछताछ की जाएगी। कामां पुलिस से कोआर्डिनेशन कर कार्रवाई की जा रही है।
मुकुल द्विवेदी
एसपी सिटी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed